मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा हुई सम्पन्न

आगर-मालवा/मध्यप्रदेश-मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज आगर-मालवा जिले के कानड़ में 59.23 करोड़ रूपए लागत के 6 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य प्रभात झा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज आगर-मालवा जिले की नगरपरिषद बड़ागांव की मुख्यमंत्री शहरीय पेयजल योजना लागत 10.42 करोड़ रूपए, आगर-मालवा में निर्मित जिला परिवहन कार्यालय लागत 3 करोड़ रूपए, आगर-मालवा में निर्मित सर्किट हाउस भवन लागत 2.895 करोड़ तथा जिला पंचायत नवीन भवन लागत 2.46 करोड़ का लोकार्पण किया। इसी तरह मुख्यमंत्री चौहान ने आगर-मालवा में न्यायालय भवन में निर्मित होने वाले 10 कक्षों लागत 16.80 करोड़ रूपए तथा आगर-मालवा में ही निर्मित होने वाले पॉलिटेक्निक भवन लागत 23.654 करोड़ रूपए का भूमिपूजन भी किया।

राजेश परमार , आगर मालवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।