Breaking News

मीरगंज मे मिट्टी के ढेर पर पहिया चढ़ने से पलटी स्कूल वैन, आठ छात्र-छात्राएं घायल

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र मे मंगलवार की सुबह करीब सात बजे स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नही आई है। आठ से अधिक बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए है। सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे स्कूली वैन बच्चो को लेकर पटेल एकेडमी स्कूल जा रहे थे। वैन में चालक समेत 12 छात्र-छात्राएं थे। सिंधौली ईंट-भट्ठे के पास सामने से अचानक एक वाहन आने पर उसे बचाने के प्रयास में वैन का पहिया सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया। इसके बाद चालक संतुलन खो बैठा और वैन गड्ढे में पलट गई। हादसे में नैना पुत्री सुखलाल, ओम शर्मा पुत्र शिवओम शर्मा, माही कश्यप पुत्री नितिन कश्यप, मृदुल पुत्र योगेंद्र मौर्य, रजत पुत्र मनोज मौर्य, सुरभि पुत्री धीर सिंह, आशी पुत्री नरेंद्र पाल चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। बच्चे मामूली चोटिल हुए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *