मीरगंज मे दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप, जांच जुटी पुलिस

मीरगंज, बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव समसपुर में विवाहिता की कथित तौर पर जहर खिलाकर मार डालने की कोशिश का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। मृतक विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि जिला बदायूं के थाना उघेती के गांव सरवरपुर के रहने वाले अग्रीश ने थाना मीरगंज में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व थाना मीरगंज के गांव समसपुर के अनुज के साथ की थी। शादी में उन्होंने पांच-छह लाख रुपये का दान- दहेज भी दिया था लेकिन बेटी का ससुराल पक्ष इस दान दहेज से संतुष्ट नही था। कम दहेज का ताना देकर उनकी बेटी को आये दिन प्रताड़ित किया जाता था। आरोप लगाया है कि 24 जुलाई को बेटी को ससुराल वालों ने जबरन जहर पिला दिया। हालत गंभीर होने पर मीरगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंच गए और बेटी को नाजुक हालत मे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लंबे इलाज कराने के बाद अब बेटी स्वस्थ हो पाई है। रविवार को पीड़िता को लेकर मायके वाले मीरगंज थाने आये और पुलिस को तहरीर देकर दहेज की खातिर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।