मिशन शक्ति: महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में चल रहे कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत खंड शिक्षा अधिकारी बविता सिंह के निर्देशन में कोविड की गाइडलाइन का पालन करते हुए न्योधना न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय मुरारपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनके मान-सम्मान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हेतु जानकारी उपलब्ध कराई गई। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व संरक्षण हेतु प्रशासन द्वारा प्रदत कानूनी अधिकारों को विषय में बताया गया। कार्यक्रम में नोडल प्रभारी डॉ समराना द्वारा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नोडल प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर लाइन 112 पुलिस सहायता 1098 चाइल्ड लाइन आदि जानकारी दी गई। नोडल प्रभारी नीतिका सक्सेना द्वारा महिला उत्पीड़न एवं लैंगिक भेदभाव पर सभी को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ अर्चना जोशी, शैलेन्द्र सिंह, नसरीन सहित ग्राम प्रधान हारून भी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *