मिशन शक्ति के तहत भोजीपुरा मे महिलाओं को किया जागरूक

बरेली। शासन के आदेश पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की वन स्टॉप सेंटर की टीम जिले के भोजीपुरा क्षेत्र की महिलाओं व किशोरियों को कानून के बारे में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने गली गली पहुंचकर महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन व कानून के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं संबंधी पम्फलेट भी वितरित किए। टीम ने महिलाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा व अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।