मालपुर गांव में डकैतों ने डकैती की घटना का दिया अंजाम

बिहार:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बतादे की बीती रात डकैती करने पहुंचे सभी डकैत पिस्तौल व चाकू से लैस थे। इसके बावजूद घर के लोगों में दहशत फैलाने के लिए 15 दिन के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीन जमीन पर रखने के बाद हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी जिससे घर के सभी सदस्य डर गए। किसान सुखदेव महतो के घर में डकैतों ने करीब 11 बजे से एक बजे तक एक-एक कमरे की तलाशी लेने के साथ महिलाओं के शरीर पर मौजूद जेवरात लूट लिए। इस दौरान डकैतों ने सुखदेव के नाती 14 वर्षीय प्रह्लाद कुमार के हाथ पर चाकू से वार कर जख्मी भी कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि डकैतों ने लाखों की संपत्ति लूटी है। घटना की जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय डीएसपी कुंदन कुमार, थाना अध्यक्ष नरेश पासवान पुलिस बल के साथ रात दो बजे ही पीड़ित किसान के घर पहुंच कर जायजा लिया। सुबह में डकैतों का सुराग पाने के लिए खोजी कुत्ता लाया गया। समाचार लिखने जाने तक घटना की एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई थी।
रिपोर्ट: आशुतोष कुमार सिंह, व्यूरोचीफ समस्ततिपुर ,बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *