मामूली विवाद में रिश्तेदार ने गोली से एक ही परिवार के 3 लोगों किया घायल

पाली हरदोई चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली से घायल होने पर भर्ती कराया गया है। मामला पाली थाने के मदनापुर गांव का है जहां के रहने वाले अजय कुमार उनकी बेटी और 2 साल की पोती को उन्हीं के रिश्तेदार अरविंद ने गोली मारकर घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सोलह साल के किशोर अरविंद और उसके भाई गोविन्द में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद गोविन्द की शिकायत पर अरविन्द की घरवालों ने पिटाई कर दी जबकि अरविंद को यह शक था कि उसके फूफा ने उसके भाई की कोई बात बताई थी। जिसके बाद दोनों भाइयों में लड़ाई हुई थी। इसी शक के चलते अरविंद अपने फूफा के घर में अपनी मां की लाइसेंसी बंदूक लेकर घुस गया और उसने ताबड़तोड़ फायर कर दिया गोली चलने से घर में बैठे अजय कुमार उनकी बेटी और दो साल की पोती घायल हो गई। इससे पहले कि उनका रिश्तेदार अरविंद दोबारा गोली चलाता अजय कुमार ने हौसला दिखाते हुए उससे बंदूक छीन ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां फिलहाल तीनों लोगों की हालत स्थिर बताई जाती है।
रिपोर्ट राजपाल सिंह बिलग्राम हरदोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।