मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे आवश्यक: डॉ अरुण कुमार

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में बुधवार से पौधारोपण पखवाड़े का शुभारंभ नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने शहर के डीडीपुरम से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने की। कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने घर या आसपास एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधा आवश्यक है। लॉकडाउन में पर्यावरण को एक नया जीवन मिला। भाजपाइयों ने आम, अमरूद, जामुन, नीम के पौधे लगाए। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 15 जुलाई तक पौधारोपण पखवाड़ा जारी रहेगा। पार्कों व स्कूलों में भी पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर अधीर सक्सेना, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, रेखा श्रीवास्तव, डॉ तृप्ति गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, मनोज कपूर, सुधांशु सक्सेना, रितेश पांडे, गौरव गुप्ता, प्रमोद रघुवंशी, विवेक विक्रम शर्मा, पार्षद हरनाम सिंह, ज्ञान प्रकाश लोधी, मोहित कपूर, शीतल गुलाटी, अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।