माँ के भंडारे में बही भक्ति गीतों की रसधार

विन्ध्याचल- माँ विन्ध्यवासिनी की धाम में मोतीझील मार्ग पर स्थित अमर सिंह फैन्स एसोसिएशन व माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति कोलकाता के तत्वाधन में संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने माता विंध्यवासिनी के चरणों में हलवा,पूड़ी,चने आलू के सब्जी तथा फलहार में आलू का हलवा,सिंघाड़े के पकौड़ी तथा साबूदाने की खिचड़ी का भोग लगा कर भंडारे का शुभारम्भ किया। माँ के भक्तों के लिए पूरे नवरात्रि मेले के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमे सुबह 11बजे से दोपहर 3 बजे तक और रात को 8 बजे से 11 बजे प्रसाद ग्रहण का समय रखा गया है।
भंडारे में श्रद्धालुओं के अतिरिक्त दुकानदार,स्काउट गाइड के जवान,पुलिसकर्मी तथा स्थानीय लोग भी घर पर नौ दिन खाना बंद करके यही पर प्रसाद ग्रहण का भरपूर आनंद उठाते है।
भंडारे के साथ_साथ दूर_दराज से आये माँ के भक्तों के रात को मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां पर भक्त गीत_संगीत के साथ_साथ नृत्य का भी आनंद उठा रहे है।
इसी कड़ी में बुधवार की रात xtar फ़िल्म प्रोडक्शन के कलाकारों के द्वारा जोरदार परफॉर्मेंस किया गया।
कार्यक्रम में तबला पर 12 वर्ष के प्रशान्त दुबे ने अपने अंगुलियों को जब तबला पर रख कर जो थाप लगाई की श्रोता के तालियों की गड़गड़ाहट पूरे पंडाल से मेले क्षेत्र तक सुनाई पड़ने लगा था वही हारमोनीयम पर आनंद देवा जी के गीतों को सुनकर पूरे भंडारे में भक्तिमय माहौल छा गया था जब उन्होंने ने अपने मधुर स्वर में गाया चल बनारस के धाम ऐ रानी जब गया तो पूरा पंडाल तालियों से गूंजने लगा।इसी कड़ी में बिहार से रितेश राजा ने भी खूब वाह वाही और तालियां बटोरी जब उन्होंने गाया चलब पिया हमहूं विन्ध्याचल नगरिया से कार्यक्रम स्थल पर श्रोता हाथ उठा कर झूमने लगे।
इसी कड़ी में रामचंदर निषाद ने भी अपने गीतों के माध्यम से माँ के महिमा का बखान किये, निर्मला रंजन ने अपने मधुर आवाज से गाया चुनरिया लाल बा पर भी भक्तों की खूब तालियां मिलती रही।रामबाबू दुबे ने सुनाया हरि आ जाओ एक बार,से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम में के.बी.पी.जी. की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजली ने श्री गणेशा देवा पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने तथा अपने हाथों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर रहे भक्तों ने भी इस नृत्य पर अपना ध्यान जान से रोक ना सके।
संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्यक्ष जी के द्वारा सभी कलाकारों को मंच से अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया गया।
इस दौरान शंकर बिन्द, राजकुमार केशरी,प्रभात जायसवाल,अजीत सिंह,सूरज सिंह,बबवा गुरु,दिनेश्वर पति त्रिपाठी,अखिलेश्वर पति त्रिपाठी व संस्था के अध्यक्ष विजय उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-:रामलाल साहनी विंध्याचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।