महिला का हत्यारोपी लिव इन पार्टनर गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। रामगंगा नगर मे महिला की हत्या करने वाले उसके लिव इन पार्टनर को बिथरी चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चापड़ और महिला की स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। रामगंगानगर मे किराये के मकान में रहने वाली 28 वर्षीय पिंकी सागर की तीन मई की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले मे।पिंकी की मां सावित्री ने मेहतरपुर करोड़ निवासी जोगेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पति से अलगाव होने के बाद पिंकी छह साल से जोगेंद्र यादव के साथ लिव इन रिलेशन मे रहती थी। गुरुवार को बिथरी पुलिस ने आरोपी जोगेंद्र यादव को घटना में प्रयुक्त चापड़ और पिंकी की स्कूटी समेत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि आरोपी ने हत्या की घटना स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वारदात वाले दिन वह पिंकी के साथ उसकी सहेली के घर गया और वहां पर दोनों ने शराब पी। पिंकी ने वहां पर उसे गालियां दी तो वे दोनों घर चले गए। रात मे दोनों ने खाना खाया और फिर से शराब पी। इस दौरान पिंकी दोबारा गालियां देने लगी। उसने विरोध किया तो वह हमलावर हो गई। जिसके चलते उसने चापड़ से प्रहार करके हत्या कर दी। फिर वह पिंकी की स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।