महिलाओं को कमजोर न समझकर उनका सम्मान करना चाहिए : डीएम

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विधायक डा. अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट प्रांगण से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिला कल्याण विभाग की महिलाओं की जागरूकता रैली को नोडल अधिकारी, डायरेक्टर आई.सी.डी.एस. सुश्री सारिका मोहन ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एल.ई.डी. वीडियो वैन के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु प्रचार सामग्री का प्रसारण किया गया। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा हेतु 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी प्रचार वाहनों द्वारा दी जायेगी जिससे महिलाएं सुरक्षा हेतु अधिक से अधिक जागरुक होने के साथ ही आत्मनिर्भर होकर स्वाललंबी हो सकेंगी। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने 17 से 25 अक्टूबर तक मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं की समाज में सम्पूर्ण सहभागिता हेतु समाज के व्यक्तियों के अंतरिक भवबोध से सम्मान आवश्यक है। महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर नारी को अपना अधिकार मिलना चाहिए। महिला व पुरुष में कोई भी अन्तर न समझा जाये। हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए उन्हें कमजोर नहीं समझना चाहिए। इसके उपरान्त विधायक डा. अरुण कुमार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अन्य जनपद के समस्त विभागों के कार्यालय, तहसील, ब्लाक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यक्रम किए गए। पम्पलेट तथा प्रचार प्रसार साम्रगी वितरित की गई। इस अभियान में महिला कल्याण विभाग के कार्मिकों के द्वारा सम्बन्धित परियोजना अधिकारियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, नामित नोडल अधिकारी/निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार डा0 सारिका मोहन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर महेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पाण्डेय, सहायक परिवहन अधिकारी आर.पी. सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेन्टर कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी सहित अन्य अधिकारियों ने अभियान में भाग लिया।
इंदिरानगर स्थित गरीब बस्ती मे मिशन शक्ति का शुभारंभ
बरेली। सृजन वैलफेयर सोसायटी ने इंदिरा नगर स्थित बस्ती में रैली निकाल कर निचले तबके की महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही वहां की बच्चियों को गुड टच-बैड टच के विषय में बताया और हैल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। घर से निकालकर निचले तबके की महिलाओं को जागरूक किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना, उपाध्यक्ष चित्रा जौहरी, विमला रस्तोगी, अंजू गोयल, गुरप्रीत कौर आदि सोसायटी सदस्याएं मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।