महिलाएं समाज में आगे आकर अच्छा कार्य करें: मिथलेश अग्रवाल

बरेली। यूपी में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने का कार्य चल रहा है। मिशन शक्ति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं की समाज के अंदर क्या भागीदारी है किस तरह से वह अपने आप को सशक्त बना सकती है। भोजपुर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में केद्रीय मंत्री संतोष गंगवार एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मिशन शक्ति और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि महिलाएं समाज में आगे आकर अच्छा कार्य करें और अन्य महिलाओं को सशक्त करने का कार्य करे। वहीं केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अच्छा कार्य कर रहा है। केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। जिसमें महिलाओं को सशक्त करने का कार्य कर रही है जिससे वह समाज के अंदर मजबूती के साथ अपने आप को स्थापित कर सके। आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार से मदद चाहिए तो वह हम मुहैया कराएंगे ताकि समाज के अंदर महिलाओं को उच्च स्थान मिल सके। जिले के अंदर महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार महिलाओं, बालिकाओं का सम्मान कराया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।