महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली पदयात्रा, प्लास्टिक उपयोग न करने की अपील

वाराणसी – महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पूरे देश में पदयात्रा निकाल रही है इसी कार्यक्रम के तहत आज महात्मा गांधी की जयंती पर वाराणसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा का शुभारंभ काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव एवं महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्थित गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके किया, वहा से निकली ये पदयात्रा मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के पास पहुची और वहा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, माल्यार्पण के पश्चात ये पदयात्रा गुलाब बाग, साजन सिनेमा होते हुएं भारत माता मंदिर के पास पहुंच कर समाप्त हुई।
पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर अमर रहे के नारे लगा रहे थे साथ ही साथ प्लास्टिक का उपयोग न करने की जनता से अपील कर रहे थे।
पदयात्रा समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुएं काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र व्यापी पदयात्रा निकाल रही है इस शुभ अवसर पर आज हम सब ये संकल्प लेंगे की प्लास्टिक का उपयोग कभी नही करेंगे और लोगो से इसका उपयोग न करने की अपील करेंगे, महात्मा गांधी जी हमेशा स्वच्छता पर विशेष जोर दिया करते थे, गरीबो, पीडितो की सेवा करना वो अपना कर्तव्य समझते थे उन्हीं के दिखाए हुएं रास्ते का हम सब अनुसरण करेंगे, दिन दुखियों की सेवा करेंगे
महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि आज महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर हम सब उनके बताएं हुएं अहिंसा के मार्ग पर चलते हुएं देश के 130 करोड लोगो को एक सूत्र मे पिरोना का काम करेंगे, समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लेंगे।
पदयात्रा में प्रमुख रूप से महापौर मृदुला जायसवाल, वाराणसी लोकसभा के पदयात्रा प्रभारी विद्या सागर राय, प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय,नागेंद्र रघुवंशी, प्रेम प्रकाश कपूर, नवरतन राठी, सुभाष गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय, काशी नाथ अकेला, नरसिंह दास, लोकसभा पदयात्रा मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, राजकुमार शर्मा, नवीन कपूर, रतन सिंह,लवकुश वर्मा,सिद्धनाथ शर्मा,सुशील गुप्ता, वैभव कपूर, रोहित कपूर, सुधीर मिश्रा, राजेश त्रिवेदी, जेपी सिंह, नीरज जायसवाल, नरेंद्र पांडेय, दिनेश सिंह दीनु, अमित सिंह, दीपक राय, राजकुमार साहू, सौरभ सिंग मुन्ना, अवधेश राय, संजय कुमार, रचना अग्रवाल, निर्मला सिंह पटेल, कुसुम पटेल, नम्रता चौरसिया आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।