महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद से जहा आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर आज प्रदेश के तहसील व जिला मुख्यालय स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत स्थानीय बिलारीडीह स्थित मुगलसराय तहसील कार्यालय के सामने जुलूस के शक्ल में पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। भारतीय जनता पार्टी के भय,भूख, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी दूर करने के दावे को खोखला करार देते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश की सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है,महंगाई भी चरम पर है। ऐसे में आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर तहसील व जिला मुख्यालय स्तर पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था। जिसके तहत आज यहां समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया जिसमे पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव नत्थू यादव महेन्द्र प्रताप नफीस अहमद गुड्डू राजकुमार जायसवाल महेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।