मध्यप्रदेश:आगर-मालवा में क्या है वर्षा की स्थिति

मध्यप्रदेश,आगर-मालवा – कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में विगत 24 घंटों में 15.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमें आगर में 22.0 मि.मि., बड़ौद में 18.0 मि.मि., सुसनेर में 17.2 मि.मि. तथा नलखेड़ा में 3.2 मि.मि. वर्षा दर्ज की गई।
जिले की चारों तहसीलों में 01 जून से आज 09 जुलाई 2018 तक 192.4 मि.मि. औसत वर्षा दर्ज की गई। जिसमें तहसील आगर में सबसे अधिक 220.0 मि.मि. तथा सबसे कम बड़ौद में 163.0 मि.मि. वर्षा दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त सुसनेर में 211.0 मि.मि. नलखेड़ा में 175.7 मि.मि. वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष जिले में 1 जून से आज दिनांक तक 119.6 मि.मि. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की सामान्य औसत वर्षा 899.9 मि.मि. है।

राजेश परमार, आगर-मालवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।