मजार मामले में चंद बिचपुरी में फिर गरमाया माहौल, बीडीए ने बनाया रास्ता

बरेली। बीडीए की जगह पर चंद्रपुर बिचपुरी में अवैध बनी मजार तोड़े जाने का मामला मंगलवार को फिर से गरमा गया। मजार से जुड़े कुछ मुरीदो ने टूटे हुए धर्मस्थल का मलवा हटाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर अशोक कुमार मय फोर्स के पहुंच गए। उन्होंने मलवा हटा रहे लोगों से मना किया। इसके विरोध में वहां भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने एकत्रित भीड़ को फटकार कर तितर-बितर कर दिया। वही बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित बुलडोजर लेकर रास्ता चिन्हित करने पहुंच गए। उन्होंने बुलडोजर से खुदाई करवाते हुए रास्ता बना दिया। इससे पहले यहां पर अवैध रूप से बनी मजार को वीडीए ने ध्वस्त कर दिया था। इसके विरोध में एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि मजार अबैध नहीं है और करीब 1950 मे बनाई गई थी। इसके साथ ही कुछ लोगों ने उस समय की बनी हुई ईट दिखाई थी। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने से प्रशासन ने यहां पर पीएसी तैनात कर दी थी जिससे माहौल न बिगड़ पाए। लोगों की मांग थी कि मजार को जहां पर ध्वस्त किया गया है वही फिर से दरगाह बनाई जानी चाहिए। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों के साथ विशेष संप्रदाय के लोगों की बैठक हुई। प्रशासन ने मामले को देखते हुए लोगों से कई दौर की बातचीत भी की थी। इसके साथ मौके पर किसी तरह का तनाव न हो और माहौल न बिगड़े। इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।