मंदिर से लौट रही महिला को मांस से भरी पिकअप ने मारी टक्कर, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे एक हादसे के बाद ऐसे ही वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, भोजीपुरा क्षेत्र में धौंराटांडा-अटामांडा मार्ग पर मांस से भरी पिकअप गाड़ी ने मंदिर से लौट रही महिला को टक्कर मारी दी। इससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को घेर लिया। सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आ गए। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव कुआं मकरुका निवासी धर्मपाल उर्फ पप्पू की पत्नी जावित्री देवी सोमवार को कमुआ मकरूका शिव मंदिर से पूजा कर लौट रही थी। सुबह करीब नौ बजे बरेली की ओर से मांस से भरी पिकअप ने टक्कर मारी दी। जिससे जावित्री गंभीर रूप से घायल हो गई। कमुआ मकरूका के ग्रामीणों ने पिकअप को घेर लिया। ग्रामीणों ने तिरपाल हटाकर देखा तो पिकअप में मांस भरा था। जिसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार, भरत पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद भोजीपुरा थाने से प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह व चौकी धौंराटांडा इंचार्ज संजीव यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिकअप मे संरक्षित पशु का मांस भरा है। नवरात्रि के समय में खुले में मांस बिक रहा है। गोहत्या हो रही है। कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़पें हुई। पुलिस ने घायल महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मांस से भरी पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मांस की पहचान कराने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी भोजीपुरा के माध्यम से लैब भिजवाया है। घायल महिला के पति ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।