भैस की बीमार बछिया को ठीक न कर पाने के कारण कर दी थी डाक्टर की हत्या

आजमगढ़- आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों क्लिनिक से घर लौट रहे पशु चिकित्सक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। घटना को लेकर पुलिस ने खुलासा कर दिया है और हत्या को अंजाम देने वाले 4 में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी आज़मगढ़ कमलेश बहादुर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हत्या की वजह केवल यह थी कि डॉक्टर एक भैस की बीमार बछिया को नहीं ठीक कर पाए थे और उसकी मौत हो गयी थी। इसी को लेकर भैंस का मालिक जो की दबंग है नाराज़ हो गया और डॉक्टर से हाथा पाई कर लिया था। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो अपने तीन साथियों संग डॉक्टर को गोली से भून दिया। मुख्य अभियुक्त समेत दो फरार हैं और उनको गिरफ्तार करने में पुलिस टीम लगी है। आजमगढ़ के मेंहनगर थाना के नई गाँव निवासी 59 वर्षीय डॉ ओम नाथ पाण्डेय की जहानागंज थाना के दौलताबाद बाज़ार में क्लिनिक थी जहाँ पशुओं का इलाज करते थे। 20 फरवरी 2019 को बाइक से अकेले घर लौटने के दौरान रास्ते में भदया के पास ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही हत्या का कारण पुलिस के लिए चुनौती थी। काफी जांच पड़ताल के बाद खुलासा हुआ। दौलताबाद बाज़ार निवासी ललई यादव की भैंस की बछिया को करंट लगा था और मौत हुई थी ठीक न कर पाने से डॉटर से नाराज़ था। ललई ने अपने साथी अवधेश यादव जो पहले भी जेल जा चुका है व सतई गौड़, शैलेन्द्र उर्फ़ गुड्डू यादव के साथ हत्या को अंजाम दिया।

रिपोर्ट:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।