भारत सुपर कबड्डी लीग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम रही उप विजेता

नागल/ सहारनपुर- भारत सुपर कबड्डी लीग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बागपत उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर की टीम उपविजेता रही। सहारनपुर पहुंचने पर उपविजेता टीम का गांव चंदेना के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। विजेता टीम के खिलाड़ी निशांतचौधरी, उदयवीर ,आर्यन, कमल ,रजत, देव, अभिषेक, शुभम, गौरव ,अर्जुन, मनजीत, निशान्त चौधरी का बुके देकर जोरदार स्वागत किया। इस टीम में बेस्ट कंट्रोलर का पुरस्कार सोनाटा कंपनी की ओर से टीम के कप्तान निशांत चौधरी को दिया गया। खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष मास्टर विजेंदर सिंह चौधरी ब्लॉक प्रमुख नागल ने कहा कि, सहारनपुर की टीम ने प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया है । इस टीम में हमारे सुदूर गांव देहात के बच्चों ने प्रतिभाग किया है,उनका उम्दा प्रदर्शन काबिले तारीफ है। और हमारा प्रयास रहेगा कि यह कबड्डी टीम एक दिन प्रदेश और देश में अपने गांव देहात के साथ जिले का नाम रोशन करेगी. जिला कबड्डी संघ के सचिव सुनील कुमार एवं उपाध्यक्ष ईश्वर पाल मुखिया ने कहा कि प्राचीन काल से ही कबड्डी गांव देहात का खेल है, और ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें अवसर अवसर उपलब्ध कराने की है। इस दौरान ग्राम प्रधान जोगिंदर सिंह, पूर्व प्रधान कालूराम,पपिन चौधरी प्रतिनिधि, सतेंद्र आर्य निदेशक, समाज सेवी सुनील चौधरी, मेमपाल सिंह, ईशांत चौधरी,अश्विनी मोन्टू,राजकुमार चौधरी, फैय्याज मलिक, करण सिंह, अरूण ,अशोक, कृपाल, प्रताप, अनिल मास्टर ,रूधि पाल आदि उपस्थित रहे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *