भारत बंद का समर्थन करने पहुंचे सपाइयों से पुलिस की नोकझोंक के बाद गिरफ्तार, खुला बाजार

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। केंद्र सरकार के कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों के भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने भी भारत बंद के दौरान माहौल न बिगड़े इसके लिए सपा के नेताओं को नजर बंद करने के लिए उनके घर पर डेरा डाल रखा था लेकिन नेता पहले से ही घर से निकल गए। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंच गए। इस पार्क के पास तैनात कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल सीओ प्रथम दिलीप सिंह ने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और दूसरे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने लगे। इसी बीच सपाइयों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। मंगलवार को भारत बंद के आवाहन पर सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य अपने करीब 50 पदाधिकारियों के साथ चौकी चौराहा पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गए। हां पहले से ही मौजूद प्रभारी एसएसपी डॉ संसार सिंह, एसपी सिटी रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं को गिरफ्तार करने लगे। सीवेज सपा नेता व पुलिस के बीच नोकझोंक के अलावा बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान सपा नेता अरविंद यादव को मामूली चोट भी आई। सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस गिरफ्तारी के नाम पर उनके साथ बदसलूकी व हाथापाई कर रही है। हालांकि पुलिस ने सपा नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। उससे कुछ ही देर बाद पूर्व सपा विधायक महिपाल सिंह यादव भी अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ चौकी चौराहा पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। इसके अलावा भारत बंद को लेकर पुलिस सुबह से ही पूरे शहर में सक्रिय रही। सेठ दामोदर दास पार्क के पास पुलिस ने वहां भी डेरा डाल रखा था। प्रभारी एसएसपी स्वयं टीम का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन अभी तक भारत बंद का कोई असर शहर में देखने को नहीं मिला। शहर में दुकानें दिन की तरह खुली है। वही माहौल सामान्य रहे। इसके लिए पुलिस ने सपा, कांग्रेस और किसान नेताओं को नगर बंद कर दिया है सपा महानगर कमेटी ने किसानों के समर्थन में गांधी मूर्ति चौराहा पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी। ऐसे में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, उपाध्यक्ष शमीम अहमद को उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। बावजूद इसके कुछ सपा नेता गांधी चौक प्रतिमा के पास जाने में सफल रहे। इसके अलावा पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय शुक्ला कवि नजरबंद किया था वही किसान नेता डॉ रवि नागर को पुलिस ने उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। समाजवादी पार्टी के नेताओं की सेठ दामोदर दास पार्क पर आने की पुलिस को सूचना मिली जिसके तहत पार्क पर अतिरिक्त फोर्स भी बुला ली गई सुरक्षा व्यवस्था और यातायात के लिहाज से स्टेशन रोड से चौकी चौराहा जाने वाले को कलेक्ट्रेट चौराहे से एसएससी कार्यालय रोड से होते हुए चौकी चौराहे की ओर भेजा जा रहा था। स्टेशन से चौपला जाने वाले को सुभाष नगर हो कर भेजा जा रहा था। चौकी चौराहे से कलेक्ट्रेट स्टेशन सुभाषनगर जाने वाले को चौकी चौराहे से सीधे सर्किट हाउस तिराहे से एसएसपी कार्यालय होते हुआ भेजा जा रहा था। भारत बंद को लेकर प्रभारी एसएसपी डॉ संसार सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी तक स्थिति सामान्य है। वही एडीजी अविनाश चंद्र ने साफ किया है कि यदि कोई भी व्यापारियों की दुकान जबरदस्ती बंद कराता है तो उसकी गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से बरेली जिले को 30 सेक्टर में बांटा गया था। स्थिति से निपटने के लिए जोन के जनपदों के लिए 20 कंपनी अतिरिक्त पीएसी भी तैनात थी। डीएम नितीश कुमार का कहना है कि बरेली को सेक्टर में बांटा गया है। व्यापारियों को दिक्कत होने पर वह सीधे संपर्क कर सकते है। उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी। धारा 144 जिले में लागू है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।