Breaking News

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने किया 101 यूनिट रक्तदान

बरेली। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने 101 यूनिट का रक्तदान किया। मुख्य अतिथि आनंद विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विशिष्ट अतिथि विक्रांत, डॉ.अशोक कुमार, प्रशांत पटेल, डॉ. संजीव उपाध्याय, डॉ.ब्रजेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह परिहार ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। जिलाध्यक्ष संजय वर्मा, महानगर अध्यक्ष विवेक उपाध्याय, आत्माराम गंगवार एवं अध्यक्ष बृजप्रान्त जगदीश सिंह पाटनी (पूर्व सीओ) के नेतृत्व मे महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महारक्तदान पर केंद्र व प्रदेश के पदाधिकारी त्रिभुवन धुरिया, सर्वेश पाठक, डॉ.पंडित राम मनोहर पाठक, अजय विक्रम सिंह, अशोक सिंह, मनीष मिश्रा, जयजीत कुशवाहा, योगेन्द्र गंगवार, योगेश माहेश्वरी ने स्वंय रक्तदान कर व करवाने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। रक्तदान स्थल पर जिला उपाध्यक्ष प्रियंक वर्मा, जितेंद्र पटेल, आकाश गंगवार, सुशील, प्रेम गंगवार, अभिनव सक्सेना, हरेंद्र पटेल, जतिन आनंद, उमेश शंखधार, विवेक कुमार, यतेन्द्र गंगवार, डॉ. महेश चंद्र, डॉ ज्वाला प्रसाद, देवेंद्र सिंह, संतोष गंगवार, विपिन गंगवार, अजय सक्सेना, इंद्रपाल, देवेंद्र मौर्या, हरपाल, ओमचंद्र, छविनाथ आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *