भाजपा विधायक का यह बोल वर्तमान समय में भाजपा के गले की बन न जाये फांस

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद से जहा अपने विवादित और अमर्यादित बोल से भाजपा पार्टी की किरकिरी करने वाली मुगलसराय बिधायक साधना सिंह एक बार फिर अपने बोल से भाजपा की किरकिरी कर वर्तमान समय में सुर्खियों में छा गई हैं दरसल मुगलसराय बिधायक साधना सिंह एक चुनावी जनसभा को बंद कमरे में संबोधित करते हुये जनता को दो टूक की खाई टोटी सुनाती है नजर आई। वहीं खरी टोटी वर्तमान समय मे भाजपा की गले का फास बनती नजर आ रही है।मुगलसराय बिधायक साधना सिंह लोंदा गांव में एक स्थान पर चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची चुनावी जनसभा में अपने कार्यकर्ताओं वह कुछ दशकों को देख कर बिधायक इतने गदा गद नजर आयी कि वे माइक लेकर वहां पर उपस्थित लोगों को दो टूक खरी टोटी यह सुनाती नजर आयी।उन्होंने चुनावी जन चौपाल में लोगों से कह डालीं कि आपलोग हमें यानि भाजपा को वोट देंगे तो हम काम करेंगे, यदि इस बूथ से शून्य हो जाएंगे तो विकास कार्य नहीं करेंगे। आप को बता दे कि चुनाव प्रचार में लौंदा गांव में लगाये गये जन चौपाल में लोगो को संबोधित करते हुए मुग़लसराय बिधायक साधना सिंह ने कहा कि आपलोग भाजपा को वोट देंगे तभी आपलोगों का काम करूंगी। ताली दोनों हाथ से बजती है।इस दौरान वे ठेठ बनारसी भाषा में लोगों से वार्तालाप करते हुये कहा कि लौंदा बूथ से बीजेपी एक नंबर पर रही त सीना तान के अईबा लोग अउर कहबा कि ए साधना ई लौंदा बूथ से एतना तोहके वोट देले हई जा कि क्षेत्र क विकास होई आउर ई बूथ से बीजेपी के शून्य कर देबा त हमहू चुप रह के बोलब भोला बिन्द से कि हम इतना हाथ गोड़ जोड़ के आइल रहली तू लोग हमके शून्य कर देबा त कइसे काम करब । ताली दोनों हाथ से बजेला।तु लोग हमके वोट दा हम तोहार काम करब। जय श्रीराम,हर हर महादेव। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी जन प्रतिनिधि के मुंह से चुनाव के वक़्त ऐसी बात कहना किसी दृष्टिकोण से जायज है, अब देखना यह दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग इनके खिलाफ क्या कदम उठाता है।

Randha singh chandauli

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।