भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने निवर्तमान सी ओ पर लगाया अश्लील हरकते करने का आरोप

सहारनपुर/देवबंद- एक तरफ जहां भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकारें महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने भाजपा महिला नेत्री के साथ अश्लील हरकतें कर दी ।
भाजपा नेत्री ने रविवार को प्रेस वार्ता कर अपनी समस्या को पत्रकारों के समक्ष रखा और देवबंद के निवर्तमान सी ओ पर अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया।
उन्होंने देवबंद के निवर्तमान सी ओ पर अश्लील व अमान्य हरकते करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक समस्या को लेकर विगत 24 अगस्त को बुलाए जाने पर उनके आवास पर गई थी और उन्होंने वहां मेरे साथ अश्लील हरकतें की ।रेखा शर्मा का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की अधिकारियों ने उनकी मदद नहीं की और तहरीर वापस लेने का दबाव उल्टे उन पर ही बनाने लगी। महिला का आरोप है कि पुलिस उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी से रही है। उन्होंने कहा कि जो महिलाओं का सम्मान न कर सके ऐसे अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।