चन्दौली- चन्दौली के सकलडीहा से प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने ईवीएम मशीन मे गडबडी कर सत्ता हासिल किया है
हमारा कहना है कि अगर भाजपा के लोगों को जनता पर विश्वास है वो बैलेट पेपर से चुनाव कराकर देख ले कि भारत की जनता क्या चाहती है,वहीं बसपा सुप्रीमो पर तंज कसते हुए कहा मायावती जी ने हमारे ऊपर भी आरोप लगाया था तो मैंने कहा सीबीआई जांच एव नार्कोटेस्ट हमारा हो साथ में बहन जी का भी हो। शिवपाल यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मायावती भरोसे के लायक नहीं है। अगर वह ज्यादा सीटें जीत गईं तो धोखा दे सकती हैं।शिवपाल यादव ने खनन घोटाले की हो रही सीबीआई जांच पर कहा कि, यदि सपा व बसपा कार्यकाल में खनन घोटाला नहीं हुआ है तो सीबीआई से डरने की जरूरत नहीं है। मेरे पास भी खनन विभाग था। लेकिन, मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा।साथ भाजपा के पीएम छप्पन इंच वाले ने कहा था अगर देश में हमारी सरकार बनी तो हर भारतीय नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे क्या साढे चार साल बीत जाने वाले है आप जनता के खाते मे आये नही नही आये।
रिपोर्ट….रंधा सिंह चन्दौली
