भाजपा नेता के भतीजे की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में भाजपा नेता मुन्ना सिंह के भतीजे की गुंडई सामने आई है। यहां रंजिशन एक युवक को भरे बाजार मुन्ना सिंह के भतीजे ने गुन्डई दिखाते हुए ना केवल जमकर पीटा बल्कि भरे बाजार उसको बेज्जत भी किया। भारी भीड़ में युवक की पिटाई का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों भतीजे के साथ साथ 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना थाना कटरा इलाके की है जहां भाजपा नेता मुन्ना सिंह के भतीजे आदित्य और अभिषेक का विवाद अजीत अवस्थी से पहले हुआ था। इसी रंजिश के चलते भतीजे आदित्य और अभिषेक ने अजीत अवस्थी को भरे बाजार पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी इस धुनाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने भाजपा नेता मुन्ना सिंह के भतीजे आदित्य और अभिषेक के खिलाफ के साथ साथ 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।