भाजपा के नव न्युक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत समारोहपूर्वक कलेक्ट्रट स्थित नेहरू हाल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय व संचालन जिला महामंत्री रामपाल सिंह ने किया।स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहाकि पार्टी ने मुझ युवा पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी के सिद्धान्तों का आगे बढ़ाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कार्यकर्ताओं की सहभागित से कमल खिलाने का काम करूंगा। आगे उन्होने कहाकि कार्यकर्ता ही पार्टी रीढ़ होती है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए संघर्ष करने में पीछे नहीं रहूंगा।निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहाकि हमारी पार्टी एक लोकतान्त्रिक पार्टी है। जिसमें समय समय पर दायित्व बदलते रहते है। मुझे खुशी है कि मेरे बाद पार्टी को युवा जिलाध्यक्ष मिला है। जो पार्टी को अनुशासित रखते हुए आगे बढ़ाने का काम करेंगे।जिला प्रभारी हौसला प्रसाद उपाध्याय ने कहाकि जयनाथ सिंह के सामने 2019 की चुनौती है। जिसे वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल हो सकेंगे।स्वागत समारोह को पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, माला द्विवेदी, श्रीकृष्ण पाल, अखिलेश मिश्र, घनश्याम पटेल, पूर्व अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, रमाकांत मिश्र आदि लोगों ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर श्रीकृष्ण तिवारी, पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, प्रेमनाराण पाण्डेय, प्रेमनाथ सिंह, डा श्याम नरायन सिंह, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, ध्रुव सिंह, रविशंकर तिवारी, हनुमंत सिंह, माहेश्वरी कांत पाण्डेय, चंडेश्वर राय, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह मुन्ना, रामनयन सिंह, पिंटू मिश्रा, राजेश सिंह महुवारी, मंजू सरोज, अजय सिह, लक्ष्मण मौर्य, सीता चौहान, मंजूसिंह, शीला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।