भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता हुई बेहाल,अधिकारी काट रहे चांदी-शशिबाला पुण्डीर

देवबन्द(सहारनपुर) – सपा नेत्री एव पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता का जीना मुहाल हो गया है और जनता अफसरों की भ्र्ष्टाचार की चक्की मे पिसने को मजबूर है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है भाजपाई सत्ता के नशे मे जनता पर जुल्म ढहा रहे है और एक विशेष वर्ग को टारगेट कर नफरत की राजनीति कर रहे है।
श्रीमती पुंडीर आज डाकबंगले पर जनता की समस्याओं को सुन रही थी इस दौरान बिजली पानी पुलिस राशन कार्ड व तहसील नगरपालिका से सम्बंधित समस्याए आयी जिस पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अधिकारियों से बात कर समस्याओ के निराकरण के लिए कहा।
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलन्द है प्रदेश मे चारो तरफ लूट डकैती हत्याए हो रही है और पुलिस तक सुरक्षित नही है और जनता भाजपा के कुशाशन से तंग आ चुकी है और जनता त्राही त्राही कर रही है और अधिकारी जनता को दोनों हाथों से लूट रहे है सरकारी कार्यालय भ्र्ष्टाचार के अड्डे बने हुए है बिन सुविधा शुल्क के एक कागज भी आगे नही बढ़ाया जा रहा है।
सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकन्दर अली ने कहा कि सपा कार्यकर्ता मिशन 2022 की तैयारी मे जुट जाएं और जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ले क्योकि 2022 के चुनाव में भाजपा का पतन निश्चित है और जनता भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना चुकी है और विकल्प के रूप में अखिलेश यादव की सरकार को याद कर रही है।
इस अवसर पर जय प्रकाश पाल,पंकज राणा,डॉ. जुबैर आलम,अनस उस्मानी,इस्लाम कुरैशी, हारून अली,अबु नासिर गौर,मुस्तफा सिद्दीकी,लच्छीराम कश्यप,आस मुहम्मद पंवार,ज़िंदा हसन,हुसनैन गौड़,अरविंद त्यागी,राजेन्द्र राना भायला,बबलू अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।