बरेली। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का सदस्यता अभियान व मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां तेज हो गई है। भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा ओमप्रकाश लोधी के नेतृत्व मे बैठक हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप में डॉ तृप्ति गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। अभियान के मंडल संयोजकों को मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर भाजपा द्वारा दिये गये नम्बर 7505403403 पर मिस्ड काल के माध्यम से नए सदस्यों को जोड़ना है। जब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों को भी सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी देते हुए कैंप लगाकर सदस्यता अभियान मे सहयोग करना है। इसी के साथ चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता अभियान में भी अपने कार्यकर्ताओं को बूथ पर जाकर नए मतदाताओं के फार्म भरवाकर उनकी संख्या बढ़ाने पर जोर देना है। बैठक मे अधीर सक्सेना, गौरव गुप्ता, ललित मोहन मल्होत्रा, लक्ष्मी नारायण मोनू गुप्ता, सुरजीत सिंह चौहान मीडिया प्रभारी, बाबू राजपूत, धनंजय सिंह व समस्त कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव