भाजपा का स्थापना दिवस विधायक की मौजूदगी में मनाया गया

कोंच(जालौन)भारतीय जनता पार्टी के आज स्थापना दिवस पर यहाँ जवाहर नगर में पार्टी के युवा नेता धर्मेंद राठौर के आवास पर माधौगढ़ कोंच क्षेत्र के भाजपा विधायक मूलचन्द्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया मुख्य अतिथि मूलचन्द्र निरंजन ने सबसे पहले भाजपा के संथापक सदस्य पँ०दीनदयाल उपाध्याय अटल बिहारी वाजपेयी मुरली मनोहर जोशी सहित कई नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया इस दौरान विधायक जी ने कहा कि पार्टी की स्थापना 1980 में हुई और भाजपा देश की नम्बर एक पार्टी है और इस पार्टी की कई राज्यो में सरकार है देश हित मे काम करने बाली यह पार्टी ने कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है आज अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ने का काम कर रही है इस 38वे स्थापना दिवस पर उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से जनता के लिए काम करने को कहा इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील शर्मा नरेश वर्मा सभासद रविकांत कुशवाहा अरविंद पटेल संजय सिंह(पूर्व प्रधान) विनोद गुप्ता अमरचंद अग्रवाल नरेंद्र विश्वकर्मा डी०के० सोनी धर्मेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभिषेक कुशवाहा के साथ रामनरेश राठौर कोंच जनपद जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।