भाजपा:बाली विधानसभा का विशाल नव मतदाता सम्मान समारोह

राजस्थान-बाली-भाजपा युवा मोर्चा पाली द्वारा गुरुवार के दिन प्रातः 11 बजे नव मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन सादड़ी नगर के मुक्तिधाम में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय विधि एवं कानून मंत्री पी.पी.चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, ऊर्जा राज्य मंत्री एवम वर्तमान विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (विधि प्रकोष्ठ) एवम बाली विधानसभा टिकीट के प्रबल दावेदार एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित,जिला महामंत्री प्रतापसिंह भाटी, बाली विस्तारक मदनसिंह राजपुरोहित, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजयसिंह ने शिरकत करते हुए समारोह को सम्बोधित किया।
इनके अलावा भाजपा सादड़ी मण्डल अध्यक्ष संजय बोहरा, आई टी सेल जिला सयोजक सुजाराम चौधरी,युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष गोविन्द मीणा तथा नव मतदाता प्रभारी सहित जिले की कार्यकारिणी पदाधिकारियो के साथ समस्त मंडलो के अध्यक्ष के करीबन पांच हजार से अधिक की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
आगामी विधानसभा चुनावों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को अपनी ओर लेने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा प्रत्येक जिले में नए मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर रही हैं। इस सम्मान समारोह की तैयारियां पार्टी की ओर की गई।

भाजपा ने अब उन मतदाताओं पर फोकस कर दिया है, जो पहली बार मतदान करेंगे। इसकी जिम्मेदारी युवा मोर्चा को सौंपी गई है।सादड़ी में इस भव्य नवमतदाता समारोह को सम्बोधित करते एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित ने बाली विधानसभा का महत्व बताते हुए कहा कि बाली विधानसभा की यह सीट पार्टी हाई प्रोफाइल सीट के साथ सबसे सुरक्षित सीट है। यहा से भैरोसिंह शेखावत ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर,ओटाराम देवासी, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित क्रमश इसी विधानसभा से निकलकर राजनीति के उच्चतम स्तर पर पहुचे। एडवोकेट राजपुरोहित ने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि युवाशक्ति चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक मुख्यमंत्री राजे की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचावे एवम ज्यादा से ज़्यादा लोगो को पार्टी की विचारधारा से जोड़े एवम कहा कि युवाशक्ति ही भाजपा को बड़ी जीत दिला कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। इसके अलावा सादड़ी में आयोजित कार्यक्रम में नव मतदाताओं को भाजपा की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की भी जानकारी देने के साथ भाजपा को भारी वोटो से जिताने की भी अपील की गई।
पार्टी का ऐसा आयोजन नव मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कारगर साबित होगा।
समारोह में स्थानीय मण्डल उपाध्यक्ष नारायण राईका, दीपक ठाकुर, महामंत्री पन्नालाल माली,किशन लखारा, मुकेश लखारा, हस्तीमल वैष्णव, देसूरी प्रधान भेराराम मीणा, जाटोगुडा सरपंच विक्रम सिंह, पप्पू घासी आदि उपस्थित थे ।
पाली राजस्थान, दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।