भाकियू चुनाव बाद किसानों की समस्याएं हल कराएगी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) एक बैठक टोल प्लाजा स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। किसानों की समस्याओं के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व मे किसान कार्यकर्ता व पदाधिकारी टोल प्लाजा निकट कांवरिया शिव मंदिर पर जिलाध्यक्ष तेजपाल गंगवार, जिलाध्यक्ष रामपुर अजय बाबू गंगवार, जिलाध्यक्ष बदायूं रामचंद्र यादव ने नये मण्डल कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। मण्डल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी ने कहा कि चुनाव के बाद आंदोलन कर किसानों की समस्याओ का निदान कराया जायेगा। मंडल कार्यालय के शुभारंभ समारोह में जशोदा देवी, इमरान अली, फुरकान अली, ओमपाल फौजी, प्रेमपाल सिंह, जाकिर हुसैन, साजिद अली, जावेद, देवेंद्र सिंह, विट्टू शर्मा, महेश बाबू गंगवार, कृष्ण शर्मा, खुशबू, राम कुंवर, शरद भारद्वाज, इकवाल, गुड्डी देवी आदि सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।