नागल /सहारनपुर – कस्बे में भाकियू कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने का कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियां देश से खेती को खत्म करना चाहती हैं। ताकि वे यहां के बाजार पर काबिज हो सकें। केंद्र व प्रदेश की सरकारें मल्टीनेशनल कंपनियों के इशारे पर चल रही है। सुप्रीम कोर्ट की आड में पराली जलाने को लेकर किसानों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जा रही है ,जबकि गन्ना भुगतान के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के के बाद भी गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। सरकार का यह दोहरा रवैया किसानों के विरुद्ध हैं। सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर आगामी 21 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर भाकियू के कार्यकर्ता अपने खेती के औजारों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे ,जिसमें सभी किसान भाइयों को भारी संख्या में एकजुट होकर प्रदर्शन को सफल बनाना है।भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ.विनय कुमार ने कहा कि आज देश में कोई भी राजनीतिक दल किसानों का हितैषी नहीं है।आज ससँद मे किसानों की आवाज बुलंद करने वाले नेताओं का अभाव है।ससँद मे किसानों के गन्ना मूल्य, उनकी फसलों के दामों पर कोई चर्चा नहीं होती। जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि किसानों को एकजुटता के साथ आन्दोलन को मजबूती के साथ आगे बढाना हैं।आगामी 21 दिसंबर को भारी संख्या में किसानों को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।इस दौरान सरदार मनमोहन सिंह, अशोक कुमार, सन्जील चौधरी, अन्कुर चौधरी, बिजेन्द्र काला,राजपाल सिंह पनियाली, भूपेंद्र सिंह, प्रेमसिंह, राहुल, रहतुसिहँ,रविन्द्र, राजबीर सिंह, भूरा, आलोक कुमार, रणबीर सिंह, पदमसिंह, सतेंद्र, आषीस, सुखबीर सिंह, बलजिंदर, बलजीत सिंह, बलजोर, महकसिहँ,रेशमपाल,अजय कुमार, विनोद, अर्जुन, अरूण राणा, सहित हजारों किसान उपस्थित रहे।
– सुनील चौधरी सहारनपुर