ब्राह्मणों पर हो रहा उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं:अभिषेक तिवारी

बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा ने गुरुवार को वर्चुअल संवाद के जरिए ब्राह्मणों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक तिवारी ने वर्चुअल संवाद में बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में लगी हुई है। अगर उत्पीड़न न रुका तो अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर जवाब देगा। जिस ब्राह्मण ने भाजपा को सरकार तक पहुंचाया है। उसी के साथ जघन्य कांड किए जा रहे हैं और क्रूरतम व्यवहार किया जा रहा है। पिछले दिनों हुई घटनाओं ने ब्राह्मण समाज के ह्रदय को झकझोर कर रख दिया है। जिससे पदाधिकारी आहत हैं। अगर प्रदेश मे ब्राह्मणों पर एक तरफा प्रहार नहीं रोका गया तो कुछ भी स्थिति हो सकती है। वर्चुअल संवाद में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अंश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष नीरज मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री पुनीत तिवारी, प्रदेश प्रबक्ता अनुपम मिश्रा, जिलाध्यक्ष शिवांश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, महानगर महासचिव अभिनव मिश्रा, महानगर संयोजक सोमेन्र्द मिश्रा, जिला संयोजक प्रमोद शर्मा, दीपक पांडे रोहित शर्मा, उदित शर्मा, तहसील अध्यक्ष विकास मिश्रा, वैभव मिश्रा, विवेक शुक्ला, नितेश शर्मा आदि कार्यकर्ता संवाद में उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।