बिहार- वैशाली (हाजीपुर) जिला लोक जनशक्ति पार्टी के प्रधान कार्यालय हाजीपुर में, जिला अध्यक्ष ठा० इन्दुभूषण सिंह के नेतृत्व बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योजना को सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के सम्मान में ,हर्ष दिवस मनाया गया।देश में बिहार पहला राज्य है जिसने नीतीश कुमार के नेतृत्व में दलित व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की बेहतर पढ़ाई व उच्च शिक्षा के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है।इस हर्ष के मौके पर दलित सेना के जिलाध्यक्ष अमर पासवान,लोजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रणविजय चौरसिया,शिवनाथ पासवान,महेश पासवान,छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत पासवान,युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा,संतोष स्वराज,राजकुमार पासवान,मनोज सिन्हा आदि कार्यकर्ता ने एक दूसरे को गुलाल एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार एवं हर्ष व्यक्त किया।
-नसीम रब्बानी ,पटना/ बिहार