बिशारतगंज के युवक की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली। जनपद के कस्बा के बिशारतगंज के वार्ड दो निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने गांव के एक व्यक्ति पर मुकदमे को लेकर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। वार्ड दो निवासी दीपक (20) गुरुवार दोपहर संजयनगर अपनी मौसी संतोष के घर आया था। तभी ट्रेन से वापस घर जा रहा था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दीपक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता धर्मपाल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति पर कुछ महीने पहले पत्नी के साथ छेड़खानी के संबंध में मुकदमा लिखवा दिया था। छेड़खानी से रंजिश मानते हुए उनके बेटे की हत्या की गई है। मृतक की मां कन्या देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक चार बहनों में इकलौता पुत्र था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।