भमोरा, बरेली। रोस्टर और बिजली की कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार की बिजली घर पर प्रर्दशन कर अपनी मांगों का सात सूत्रीय ज्ञापन जेई को सौंपा। शनिवार को समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आदेश यादव के नेतृत्व में बिजली घर पर नितोई, कुडढा, भीकमपुर, पमारी, देवचरा, भमोरा, खेड़ा, हजरतपुर, मकरंदपुर के ग्रामीणों ने बिजली कटौती व रोस्टिंग से खफा होकर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अपनी मांगों का एक सात सूत्रीय ज्ञापन जेई भमोरा विजय प्रताप को सौंपा। कांग्रेस जिला महामंत्री राजन उपाध्याय भी मौजूद रहे। इस दौरान सवी कपूर, युनिस अंसारी, मुनीश कुमार, सत्यपाल यादव, मौजूद रहे। आंवला में 35, रामनगर में 18 कनेक्शन काटे : आंवला, रामनगर। नगर में बकाया बिल वसूली अभियान के तहत बिजली विभाग ने 35 बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए तथा 15 लोगों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं रामनगर के चंदूपुरा शिवनगर में 18 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। एसडीओ आंवला कामेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं को पहले नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद बिल जमा न करने पर बिल बकाया होने पर इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।।
बरेली से कपिल यादव
