बालिकाओं ने हिंसा के खिलाफ निकाली रैली

वाराणसी – रोहनियाँ लोक समिति और आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में चंदापुर गांव मे किशोरी लड़कियों ने कन्या भ्रूण हत्या,यौन उत्पीड़न,दहेज़,बाल विवाह आदि के खिलाफ जोरदार रैली निकाली। रैली में शामिल लड़कियां,बाल विवाह बंद करो, तिलक दहेज़ छोडो जाती पाती तोड़ो,भीख नही अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए,औरत भी जिन्दा इंसान नही भोग की वह सामान, कन्या भ्रूण हत्या बंद करो के नारे लगा रहे थे।
इसके बाद पंचायत भवन पर बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किशोरी सिलाई केंद्र,क़िशोरी समूह की लड़कियों ने बाल विवाह दहेज पर रोक लगाने की मांग किया। कई लड़कियों ने भ्रूण हत्या, दहेज, गैरबराबरी, लड़कियों के यौन उत्पीड़न आदि पर, नाटक, भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। लड़कियों ने कहा कि दहेज समाज में अभिशाप है, जिसके कारण बहुत से लड़कियों की पढाई छुड़ाकर कम उम्र में उनकी शादी करा दी जाती है जिससे लड़कियों के सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। सामाजिक कार्यकता अनीता ने कहा कि आज घर में ही लड़किया सुरक्षित नही है और परिवार और उनके रिस्तेदार ही बहुत बार उनका यौन शोषण करते है इसलिए लड़कियों को यौन हिंसा के बारे में जागरूक करने की जरुरत है सोनी ने कहा कि घर में लड़कियों और लड़कों में भेदभाव खत्म करना है तो लड़कियों को शिक्षित होना पड़ेगा इसके लिए लड़कियों को ही आगे आना होगा।
कार्यक्रम में स्वागत। मैनमबानो ने किया कार्यक्रम की अध्य्क्षता सरीता पटेल और संचालन सोनी ने किया।धन्यवाद ज्ञापन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेबी, रेनू गिरी, आशा राय, हीना, मुस्कान, सहजहाँ, नूरजहाँ,रेशमा, लजवन्ती, सुंदरी,साजना, ममता, रुखसाना, लक्ष्मीना,रेनू, रैना, सुंदरी, प्रियंका, लावंती, मैनमबानो, सरिता, अनीता, सोनी ने अपने विचार रखे।

रिपोर्टर-: महेश पाण्डेय के साथ (राजकुमार गुप्ता) वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।