*उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में निकलती है बालाजी जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा।
मुज़फ्फरनगर- उत्तर प्रदेश में एशिया की सबसे बड़ी शोभा यात्रा का आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजन हो रहा है यहां बालाजी जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हो रहा है।आयोजन में पहली बार योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल हेलीकॉप्टर से इस शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं पर फूल बरसाएंगे और उनका भव्य स्वागत करेंगे।।
बता दे बालाजी जन्मोत्सव पर निकलने वाली यह शोभायात्रा नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए देर रात तक श्री बालाजी धाम मंदिर पहुचेगी। यह यात्रा नई मंडी थाना क्षेत्र के श्री बालाजी धाम मन्दिर से प्रारम्भ होकर नई मंडी के ही अनेकों रास्तों से होते हुए शहर में प्रवेश करेगी।
शहर के मुख्य चौराहों से निकलकर वापस गांधी कालोनी और नई मण्डी के मुख्य रास्तों से होती हुई श्री बालाजी धाम मंदिर पहुचेगी। ।
लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में शहर वासियों सहित जनपद भर के ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और बच्चे हर साल बालाजी जन्मोत्सव में निकलने वाली शोभायात्रा में प्रतिभाग करते है ।
– रिपोर्ट भगत सिंह
