बार एसोसिएशन ने चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग की जगह की मांग को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन

कानपुर- गुरुवार को वकीलों का प्रतिनिधि मण्डल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में डीएम नेहा शर्मा से मिलकर अधिवक्ताओं के लिए चेम्बर और मल्टीलेवल पार्किंग की जगह की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी ने कहा कि विश्वस्त सूत्रो से ज्ञात हुआ है कि जिला कारागार कानपुर का शीघ्र ही स्थानान्तरण अन्यत्र किसी जगह पर होना सुनिश्चित है। जिला कारागार की भूमि डीएम के अधीन है। इसलिए संस्था आप से निम्न प्रस्ताव की मांग करते हैं।यह कि हमारी संस्था में लगभग 15 हजार अधिवक्ता सदस्य है अधिवक्ताओ को अधिवक्ता वृत्ति हेतु बैठने/ चेम्बर की व्यवस्था बहुत कम है जिससे हमारे अधिवक्ता आज इक्कीसवीं सदी में भी अधिवक्ता टीन शेड में खुले में पसीना बहाता हुआ अधिवक्ता वृत्ति करने पर मजबूर है जनरल रुल्स सिविल के अनुसार जिले के जिलाधिकारी व जिला जज की नैतिक जिम्मेदारी तय की गयी है कि वह अधिवक्ता वृत्ति से जुड़े अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

यह कि अधिवक्ताओं के वाहन खड़े करने की भारी समस्या है कोर्ट कम्पाउण्ड के चारो तरफ सड़क पर वाहन खड़े होते है जिससे हम सभी अधिवक्तागण तथा आप सभी प्रशासनिक न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं जनमानसे व पुलिस को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यदि कभी कोर्ट परिसर में अग्नि काण्ड / कोई बड़ा हादसा हो ये तो फायर ब्रिगेड व पुलिस को पहुँचने में काफी समय लगेगा। जिला कारागार स्थानान्तरण होने के बाद अधिवक्ताओं को बैठने हेतु चेम्बर बनवाने हेतु जिला कारागार की भूमि संस्था को प्रदान करने की जाए तथा पूर्व से स्वीकृत मल्टीलेवल पार्किंग जिला कारागार की भूमि पर ही निर्मित करवाने की मांग की। इस अवसर महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव समेत अन्य वकील मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *