बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से परेशानी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। रविवार की सुबह बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम सुहाना हो गया है। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली वहीं शहर में जलभराव ने परेशानी भी बढ़ गई। मुख्य रास्तों व वार्डो में जलभराव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। मई के महीने में भी लोगों को फरवरी जैसे मौसम का मजा मिल रहा है। लॉकडाउन के कारण इस बार गर्मी ने लोगों को ज्यादा परेशान नहीं किया। 20 मई से 27 मई के बीच ही गर्मी पड़ी। बादलों के आसमान में छा जाने और रुक-रुक कर बारिश होने से गर्मी छूमंतर हो गई। रविवार सुबह से ही घने बादल छाए थे। करीब नौ बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। कहीं 10 तो कहीं 30 मिनट तक बारिश होती रही। साथ में चल रही ठंडी हवा से मौसम बहुत ही सुहाना हो गया। कुछ ही देर की बारिश में सन सिटी वाटिका, सुपर सिटी, सनराइज इन्क्लेव, सुभाषनगर, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में कुछ वार्डों मे भी जल भराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग ने पांच जून तक रुक रुक कर बारिश की संभावना जताई है। ठंडी हवाओं से गर्मी का असर कम रहेगा। बारिश के बाद गिरे तापमान से लोगों को राहत मिली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।