बाद्रा टर्मिनल से पहली रेलगाड़ी पहुची ,स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

राजस्थान/ बाड़मेर – सरहदी इलाके बाड़मेर जिले में लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों ओर जिले में रेल्वे सुविधाओं के लिए सार्थक प्रयासों का नतीजा यह रहा की देशभर के दर्जनों सांसदो द्वारा बाड़मेर जिले की रेलगाड़ियों से सम्बंधित पैरवी करने के लिए रेलमंत्रालय तक बात पहुंचाई गई और आखिरकार मोदी सरकार ने दूसरे मंत्रीमंडल में शामिल नये रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से देशभर में बसे हुए लाखों करोड़ों प्रवासी राजस्थानियों सहित देश की सरहद पर सुरक्षा करने वाले भारतीय सेना के जवानों को आवागमन करने के दौरान होने वाली परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए बाड़मेर जिले के लिए पहली लम्बी दूरी की रेलगाड़ी आज मुम्बई बाद्रा टर्मिनल से हजारों यात्रियों को लेकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर पहुची तो रेलगाड़ी के चालक दल ओर गार्ड को बाड़मेर जिले की जनता ने फूल मालाओं ओर साफे पहनाकर मिठाई खिलाते हुए मुह मिठा किया साथ ही यात्रियों ने रेलगाड़ी चलाने के लिए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को दुआएँ देते हुए कहा की जुग जुग जियो सा….

देश का औद्योगिक, रिफाइनरी हब दुबई बनने वाले बाड़मेर जिले में मौजूदा रेलगाड़ियों की कमियों को देखते हुए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जर्नलिस्ट काउंसिल आफ इडिया की सलाहकार समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार राजू चारण ने समय-समय पर देशभर के लगभग दस बारह दर्जन से ज्यादा सांसदों को बाड़मेर के लिए लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों को शुरू करने के लिए सुझाव भेजें थे। लगभग दो तीन दर्जन से ज्यादा सांसदों ने पूर्व रेल्वे मंत्री और रेलमंत्रालय तक बाड़मेर जिले की सबसे बड़ी चुनौती का समाधान करने के लिए अवगत करवाया था और पिछले दो-तीन साल में जल्दी से जल्दी बहुप्रतीक्षित रेलगाड़ियों का विस्तार या शुरू करवाने में पूर्व रेलमंत्री द्वारा सहयोग का आश्वासन दिया गया था लेकिन मोदी सरकार द्वारा दूसरे मंत्रीमंडल गठन करने के दौरान रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से राजयसभा के सदस्य तरूण विजय जी ओर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल द्वारा बाड़मेर जिले की रेलगाड़ी चलाने की मांग सम्बंधित बात पहुचाई l

रेलयात्रियों के लिए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा बांद्रा टर्मिनल से बाड़मेर वाया समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर रेलगाड़ी प्रतिदिन चलाई जाने की जगह पर स्पेशल
बांद्रा टर्मिनल मुम्बई से बाड़मेर के लिए 09037 ओर बाड़मेर से 09038 बांद्रा टर्मिनस के लिए सूरत अहमदाबाद ,भीलडी, मारवाड़ भीनमाल, जालौर, समदड़ी जक्शन बालोतरा बायतू सहित अन्य रेल्वेस्टेशनो पर रूकेगी l

चारण ने बताया कि देशभर के हमारे भारतीय सेना के जवानों को सरहदी इलाकों की सुरक्षा में तैनात किया जाता है और उनके घर परिवार आने जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए देशभर के किसी भी हिस्से से बाड़मेर जिला मुख्यालय तक कोई भी लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों को शुरू किया जाएं।

दक्षिण भारत के सासंद शशि थरूर ने बताया कि भारत पाकिस्तान के आखिरी छोर पर स्थित बाड़मेर के लिए कन्याकुमारी से बाड़मेर वाया त्रिवेंद्रम, अहमदाबाद, समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग पर रेलगाड़ी शुरू करने के लिए रेलमंत्री को पत्र लिखा गया था, पूर्व रेलमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था और जल्दी ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर बाड़मेर जिले के लोगों के साथ ही भारतीय सेना के जवानों को आवागमन करने में सहूलियत होगी।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *