बाड़मेर : सांसद कार्यकाल रहा एक दम सूना सा, बांसी कड़ी में नया उबाल लाने की तैयारी में

राजस्थान/बाड़मेर – आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में अभी भले ही दो साल का समय है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर अभी से संगठन को और मजबूत बनाने के मिशन पर काम शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब संगठन में कागजी ओर ऊपर से थोपे गए हवाई पदाधिकारी नहीं बन सकते है, जिनको जिम्मेदारी दी जा रही है उनको सक्रिय रूप से ही पार्टी के लिए काम करना होगा। इसकी जांच-पड़ताल के लिए भी भाजपा ने वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की है इसके तहत संगठन में जिनके पास दायित्व है उनके कामकाज को सही तरीके से जांचा जा रहा है।

रेल्वे स्टेशन के बाहर मिलें जागरूक कार्यकर्ता गणपत मालू ओर नेमीचंद जैन ने बताया कि बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा चुनावों के दौरान बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया की शाय़द हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्थाओं को सम्हालने वाले भारतीय सेना के जवानों और प्रवासी राजस्थानियों को आवागमन करने के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए केन्द्र सरकार ओर हमारे युवा सांसद बाड़मेर जिले में लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों ओर हवाई सेवाओं को शुरू करेंगे लेकिन आजकल भाजपा से वोटरों का मोहभंग हो गया है। भाजपा कोरी हवा हवाई बातों से वोटरों को लुभाने वाली पार्टी तक सीमित रह गई है।

भाजपा प्रवक्ता ललित बोथरा ने बताया कि असल में भाजपा संगठन ने आगामी चुनावों को लेकर अभी से ही मतदान बूथों व पन्ना प्रमुखों की टीम को इस कदर मजबूत करने का प्लान बनाया है कि उनके टिप्स पर पूरी-पूरी जानकारी होनी चाहिए। सबसे ज्यादा जोर पन्ना प्रमख पर है जिसको उसके क्षेत्र में आने वाले साठ पैंसठ से सौ घरों के मतदाताओं की पूरी-पूरी जानकारी हो, इसमें उसे यह तक पता होगा कि कौनसा वोट किसको जाएगा और दूसरे मतदाताओं को भी पार्टी से कैसे जोड़ा जाए।

भाजपा की ओर से बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख व अन्य की वेरीफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें वेरीफिकेशन करने वाले सम्बंधित इलाकों में जाकर बैठकें लेते रहे। बैठकों में कितने पदाधिकारी आते है, कौन कौन नहीं आता है, कौन सक्रिय और कौन निष्क्रिय है आदि देखा जाता है। ऐसी बैठकें समय-समय पर ली जाती है और फिर रिव्यू किया जाता है और उसी के आधार पर तय किया जाता है कि जिसको भी जो जिम्मेदारी दी वह उसके अनुरूप है या फिर नहीं।

यह अभियान अगस्त महीने से चलाया जा रहा है। इसमें मंडल में जो कार्यकारिणी बनाई गई है उसे सत्यापित करने का काम भी हुआ। कार्यकारिणी की सक्रियता कितनी है, उसमें कोई बदलाव तो नहीं करना आदि पर चर्चा हुई। इसमें मंडल की संख्या भी तय मापदंडों से बढ़ाने की जरूरत है या नहीं और बूध अध्यक्ष सक्रिय है या नहीं यह सब देखा गया। जो प्रवासी राजस्थानियों के लिए प्रभारी लगाए गए उन्होंने निगरानी की। बाड़मेर ओर बालोतरा दोनों में ही जिलों में भाजपा के द्वारा अलग-अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बाड़मेर जिले में लगभग चौबीस मंडल है और बालोतरा जिले में लगभग बीस मंडल होंगे भाजपा नियमावली के अनुसार 50 बूथ पर एक मंडल बनता है। दोनों ही जिलों में लगभग ढाई हजार से ज्यादा बूथ है।

कलेक्टर परिसर में युवा वकील गोरव खत्री ने बताया कि पिछले नवम्बर महीने में बूथ समितियां बना रखी है उनका वेरीफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए अल्पकालिक विस्तारक लगाएंगे जो भौगोलिक व सामाजिक रूप से पूरी जानकारी लेंगे। समितियों में सभी की भागीदारी है या नहीं, जैसे भौगोलिक रूप से, सामाजिक रूप से, महिला, युवा आदि। यह भी देखेंगे कि समिति में कोई ऐसा तो नहीं है जो काम नहीं करता और कागजों में उसकी गिनती कर दी गई है। समितियों की ग्रेडिग तक की जाएगी।

युवा अधिवक्ता कुमार कौशल अम्बा लाल जोशी ने बताया कि पार्टी इसमें पन्ना प्रमुख बनाएंगी जिनकी जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण होगी। पन्ना प्रमुख का मतलब यह है कि मतदाता सूची का एक पन्ना (आगे-पीछे) में जिनका भी नाम है उनकी जिम्मेदारी उसकी होगी मतलब पन्ना प्रमुख उस एक पेज का जिम्मेदार होगा। उस पेज पर लगभग सौ मतदाता होते है, उसको उनकी चिंता करनी है।

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश सिंह ईन्दा ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार यह अभियान चलाए जा रहे है। इसमें आगामी चुनाव ही हमारा मुख्य उद्देश्य नहीं है। सामाजिक गतिविधियों से लेकर संगठन के हर दायित्व को हमारी टीम पूरा करे इसलिए अभियान के जरिए कार्य किए जा रहे है। ये अभियान पार्टी ने पूरे देश में चलाया है। संगठन को मजबूत करने के साथ ही हर मौके पर हमारी टीम ऊपर से नीचे के स्तर तक तैयार रहे है इसी के तहत यह सब कर रहे है।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।