Breaking News

बहेड़ी में उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का स्वागत, सांसद वरुण गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

बहेडी, बरेली। शनिवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत तीन दिवसीय दौरे पर बरेली पहुंचे। रुद्रपुर से बहेड़ी होते हुए त्रिवेंद्र रावत पीलीभीत रवाना हुए। बहेड़ी बॉर्डर पर भाजपाइयों ने त्रिवेंद्र रावत का स्वागत किया। युवा संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वरुण गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ नेताओं के सामने कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इसी के मद्देनजर त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून से किच्छा बॉडर होते हुए बहेड़ी पहुंचे। त्रिवेंद्र रावत ने भाजपाइयों से सरकार की योजना और नीतियों को घर-घर पहुंचने के लिए अपील की। भाजपा जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह, नगर उपाध्यक्ष कामाक्षी शर्मा, डॉ प्रमोद शर्मा, नगरध्यक्ष सुनील रस्तोगी, आदि मौजूद रहे। त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद वरुण गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *