बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, सपा विधायक ने परिवार संग किया मतदान

बहेड़ी, बरेली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पीलीभीत-बहेड़ी में मतदान हुआ। चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह रहा। शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लग गई। बड़े-बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने पहले मतदान किया फिर जलपान किया। लोकतंत्र के महापर्व में जनता के साथ जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। बहेड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने नगर पालिका परिसर के पिंक बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने फोटो खिंचवाई। लोगों से मतदान की अपील भी की। बहेड़ी के सपा विधायक अताउर रहमान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रिछा के प्राइमरी स्कूल में वोट मतदान किया। इसके बाद स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से मतदान की अपील की। बहेड़ी में डॉ प्रमोद शर्मा, उनकी पत्नी व भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कामाक्षी शर्मा ने गन्ना समिति परिसर पोलिंग बूथ पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सेल्फी खींची।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।