बस मे चढ़ते समय महिला के पर्स से उड़ाए गहने और नकदी, हिरासत मे दो महिलाएं

बरेली। जिले के सेटेलाइट बस अड्डे से एक महिला यात्री के पर्स के किसी ने करीब एक से डेढ़ लाख के गहने और करीब 1500 रुपए नकदी निकाल ली। पीड़ितों ने जब चोरों को ढूंढने की कोशिश की तो दो शक के आधार पर उन्होने महाराष्ट्र की रहने वाली दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस को सूचित करने के बाद जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके पास से 1500 रुपए कैश बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। आपको बता दें कि थाना भुता की रहने वाली कंचन अपने पति शिवम, बहन राधा और जीजा के साथ हरदोई मे अपने भाई की शादी मे जा रही थी। राधा और उसके पति सचिन कटरा चांद खां मोहल्ले में रहते है। सचिन ने बताया कि वह बस मे पहले चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि वह पहले चढ़कर सीट घेरते है। इसके बाद भीड़ अधिक होने की वजह से राधा, कंचन और उसके पति शिवम बाद में बस मे चढ़ रहे थे। इसी बीच तीन महिलाएं उनके पीछे बस मे चढ़ी और बाद मे उतर गई। इस बीच जब कंचन ने अपना पर्स देखा तो उनके पर्स की चैन खुली हुई थी। उसमे से सोने की झुमकी, पायल, अंगूठी और करीब 1500 रुपए भी गायब थे। शक के आधार पर उन्होंने दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 1500 रुपए बरामद हुए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने सभी जेबर उस तीसरी महिला को देकर भगा दिया जो उनके साथ थी। चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह मिलक में एक झोपड़ी बनाकर रहती है। शाहजहांपुर मे उनकी मां ने भी झोपड़ी बनाई हुई है। वह उन्ही से मिलने के लिए शाहजहांपुर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इन लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस ने जो रुपए जब्त किए है। वह भी उनके ही है। आगे उन्होंने बताया कि जब वह मिलक से चली थी तो उनके पास 2 हजार रुपए थे। जिसमे से 500 रुपए किराए और खाने पीने मे खर्च हो गए। बाकी बचे 1500 रुपए पुलिस ने जब्त कर इन लोगों के बता दिए। बहराहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *