बरेली मे सताने लगी गर्मी, अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंचा, अभी और होगी भीषण गर्मी

बरेली। इस बार मार्च में ही पसीने छुड़ाने लगी है। होली के बाद तापमान तेजी से बढ़ा है। जिले मे अब गर्मी सताने लगी है। अप्रैल का महीना शुरू होने से पहले ही गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों ने अभी से एसी और कूलर का सहारा लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बरेली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि यह तापमान अब हर दिन धीरे-धीरे बढ़ना शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में यह तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इस साल मार्च की शुरुआत मे अधिकतम तापमान 25 के पार हो गया था। पिछले साल मार्च में तापमान इतना नही था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था। इससे मई-जून में आग बरसाती गर्मी का आभास होने लगा है। अब जुलाई तक गर्मी से राहत मिलती नही दिख रही है। गर्मी बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। शुक्रवार की सुबह से ही सूरज की तपन खासी महसूस हो रही थी। दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और लोगों के पसीने छूटना शुरू हो गए। वही शहर की सड़कों पर निकलीं युवतियां और महिलाओं ने खुद को धूप से बचाने के लिए किसी ने छाते का इस्तेमाल किया तो कोई अपनी चुन्नी ओढ़कर धूप से बचने की कोशिश में दिखाई दी। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहेगा। वही आज शनिवार को भी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 18 डिग्री तक होगा। मगर रविवार को तामपान में बढ़ोत्तरी होगी और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *