बरेली में फूटा कोरोना बम, पहली बार एक दिन में निकले 16 कोरोना पॉजिटिव

बरेली। जिले में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या और बाजारो में उमड़ रही भीड़ आने वाले दिनों में भयाबह होने के संकेत दे रही है। बुधवार को आइवीआरआइ से मिली 171 सैंपल की रिपोर्ट में 16 संक्रमित मिले हैं। यह जिले में एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमे से 15 प्रवासी जबकि एक एसआरएमएस में भर्ती बदायूं का युवक शामिल है। बड़ी बात यह कि स्वास्थ्य विभाग ने 13 प्रवासियों को सैंपल लेने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया था। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद विभाग के पसीने छूट रहे हैं। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।
जिगनिया गांव के दंपती और आठ साल का बेटा संक्रमित फतेहगंज पूर्वी के गांव जिगनिया के रहने वाला युवक दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करता था। लॉकडाउन में भी वह वहीं रहा और किसी तरह गृहस्थी चलाता रहा। 18 जून को उसकी बहन की शादी है। इसके चलते ही वह पत्नी और अपने आठ साल के बेटे को लेकर गांव आ गया था। 5 जून को आने के बाद उसने अगले दिन सभी ने 300 बेड अस्पताल जाकर अपनी जांच कराई। सैम्पल लेने के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। घर मे पांच और लोग हैं अब उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाएगा। फिलहाल देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें नहीं ले गई थी। शराब पीकर फतेहगंज पूर्वी कस्बे में घूम रहा संक्रमित फतेहगंज पूर्वी कस्बे में ही दिल्ली से आया एक युवक संक्रमित मिला है। 5 जून को दिल्ली से आने के बाद उसने 6 जून को तीन सौ बेड अस्पताल जाकर अपना सैम्पल कराया था। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया था। उसे घर मे क्वारंटाइन किया गया था जबकि वह शराब पीकर गांव में घूम रहा था। उसके संक्रमित मिलने के बाद से कस्बे में दहशत है। सुंदरासी का जरी कारीगर पॉजिटिव, घर में था क्वारंटाइन छह जून को मुंबई से लौटा जरी कारीगर है। कोरोना पीड़ित ने बताया कि वह छह जून को मुंबई से बरेली लौटा था और सीधे स्वास्थ्य विभाग के पास गया था। जहां 7 जून को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम क्वारंटाइन की सलाह दी। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ तीन दिन से सुंदरासी गांव स्थित अपने घर में रह रहा है। गांव में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। दिल्ली से आये संक्रमित की पत्नी और बेटी भी पॉजिटिव सरनिया गांव में रहने वाला एक मजदूर दिल्ली में रहकर एक फुटवियर कंपनी में नौकरी कर रहा था। 5 जून को वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ दिल्ली से लौटा था। प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। जिसके बाद सात जून को उसकी पत्नी व बेटी का भी सैंपल लिया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में वे दोनों की पॉजिटिव पाए गए। प्रवासी मजदूर की पत्नी को दिल्ली से लौटने के बाद ही बुखार व खांसी थी। वह गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर से लगातार इलाज करा रही थी। वही सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली से लौटने के बाद महिला ने कंट्रोल की लाइन में लगकर राशन भी खरीदा है। ऐसे में सरनिया गांव में कई संक्रमित निकल सकते हैं। वही महिला के साथ रह रहे उसके पुत्र का अभी तक सैंपल नहीं लिया गया है। महिला के संक्रमित निकलने के बाद उसका इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर भी होम क्वारंटाइन हो गया है। सरनिया गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने 250 मीटर का कंटेनमेंट जोन बना रखा था। लेकिन अब मां बेटी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गांव को हॉटस्पॉट में तब्दील किया जाएगा। बिहार से आया रेलवे का गैंगमैन भी संक्रमित फतेहगंज पश्चिमी के रेलवे स्टेशन के पास भिटौरा में किराये के मकान में रह रहे रेलवे के गैंगमैन में भी संक्रमण मिला है। वह औरंगाबाद बिहार स्थित अपने घर गया था। पांच जून को वह ट्रेन से बरेली आया। इसके बाद फतेहगंज पश्चिमी स्थित मकान में ही था। 7 जून को उसने तीन सौ बेड अस्पताल में अपना सैंपल दिया था। बुधवार को उसकी रिपोर्ट संक्रमित आई है। देर रात उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम एल-वन कोविड रेलवे अस्पताल ले गई। प्रेमनगर, एजाज नगर में एक, ठिरिया में दो संक्रमित शहर में भी दो और संक्रमित मिले हैं। इसमे प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाला संक्रमित दिल्ली से आया था। उसने पांच जून को आने के बाद सैंपल कराई इसके बाद से वह घर था। वही एजाज नगर निवासी 16 वर्षीय बालक अपने संक्रमित रिश्तेदार के सम्पर्क में आकर संक्रमित हो गया। उसे भी एल-वन कोविड अस्पताल ले जाया गया है। वहीं शहर के बीटीओ स्टेशन के पास रहने वाला एक युवक भी संक्रमित मिला है।वहीं मोहनपुर ठिरिया की दो महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। ये दोनों ही दिल्ली से आई थीं। वहीं इसके अलावा गुजरात से क्योलड़िया आए एक 37 वर्षीय युवक में भी संक्रमण मिला है। एसआरएमएस में भर्ती है बदायूं का संक्रमित छह जून को बदायूं का एक युवक बीमारी के चलते एसआरएमएस में भर्ती हुआ था। सात जून को उसका सैंपल भेजा गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी बदायूं प्रशासन को दे दी गई है।

आइवीआरआइ से आई 171 रिपोर्ट में 16 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, सभी को रेलवे के कोविड अस्पताल में भेजा जाएगा। वहीं बदायूं के संक्रमित की जानकारी वहां के प्रशासन को दे दी गई है।
– डॉ. रंजन गौतम , जिला सर्विलांस अधिकारी

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।