बरेली में अखिलेश यादव बोले- 10 मार्च को नही 10 फरवरी को ही आ गया रिजल्ट, सूबे में बनेगी सपा की सरकार

बरेली। सपा मुखिया अखिलेश यादव आज गुरूवार को बरेली पहुंच गए। अखिलेश  11 फरवरी को सपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। बरेली पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से वार्ता में कहा कि यूपी में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि चरण के मतदान में जो जानकारी आ रही है। पहले चरण के मतदान के बाद परिणाम 10 मार्च को नही 10 फरवरी को ही आ गया है। गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। किसान, नौजवान, हर वर्ग के लोगो को समर्थन मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार को डबल करने का काम किया है। सपा मुखिया ने कहा कि बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया। कर्मचारियों को लुभाने के लिए उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंषन उसी तरह से बहाल होगी जैसे कर्मचारी चाहते हैं। भाजपा सरकार ने 100 डायल का 112 करके पूरी तरह से कबाड़ा कर दिया। अखिलेष ने कहा कि झूठ बोलने के लिए भाजपा की एक गाड़ी भोंपू लगाकर निकल पड़ी है। कहा कि बड़े नेता ने छोटे नेता को पैदल कर दिया। पुरानी पेंशन उसी तरीके से बहाल होगी जिस तरह से कर्मचारी चाहते है। 100 से 112 करके कबाड़ा कर दिया। भाजपा की एक गाड़ी निकल पड़ी है भोंपू लगाकर झूठ बोलने के लिए। कहा विपक्ष के पेट मे दर्द नही बल्कि भाजपा के पेट मे दर्द है और उसे अब उसकी दवा भी नही मिलेगी। ये वो मुख्यमंत्री है जिनका मैन्युफेस्टो में फोटो ही नही है, इसका मतलब इन्होंने साढ़े 4 साल कोई काम ही नही किया। भाजपा ने किल्लत जिल्लत के अलावा कुछ नही दिया। जिनके परिवार नही वो परिवार वालो का दर्द नही समझ सकते।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *