बरेली नही आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डोर टू डोर कार्यक्रम हुआ स्थगित

बरेली। जिले मे विधानसभा के टिकट कटने के बाद भाजपा में उठा बगावत की आवाज लखनऊ और दिल्ली तक जा पहुंची। रूठे हुये अपनों को मनाने और बगावत को थामने के लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री समेत प्रदेश के कई पदाधिकारी शुक्रवार को बरेली आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जेपी नड्डा का बरेली में पदाधिकारियों की बैठक के बाद भाजपा के लिए डोर-टू-डोर प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम भी था। किन्हीं कारणों से अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बरेली आए। सांसद संतोष गंगवार ने फेसबुक पोस्ट कर यह जानकारी दी। भाजपा ने पिछले दिनों जिले की सात विधानसभाओं के टिकट जारी किये थे। इसमें कैंट से भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और मौजूदा विधायक राजेश अग्रवाल, बिथरी से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल के टिकट काट दिये थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के समर्थकों ने पार्टी हाईकमान के निर्णय के विरोध में तमाम पोस्ट किये। विरोध के सुर उठ रहे थे कि मीरगंज विधायक डीसी वर्मा के टिकट के विरोध में भी लोगों ने फेसबुक पर पोस्ट करने शुरू कर दिये। तीन दिन तक रोकने के बाद भाजपा हाईकमान ने मंगलवार को बहेड़ी से राजस्व मंत्री छत्रपाल सिंह और भोजीपुरा से विधायक बहोरन लाल मौर्य के टिकट फाइनल कर दिये। भोजीपुरा से टिकट की दावेदारी कर रहे ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल ने भी बगावत का बिगुल बजा दिया। ऐसे में जिले में बिगड़ते भाजपा के माहौल को भांपने और उसे कंट्रोल करने में जिले से लेकर क्षेत्र तक के नेता सफल नहीं हो पाये। मामला लखनऊ से दिल्ली तक गरमाता चला गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम तय किया गया। सांसद संतोष गंगवार ने फेसबुक पोस्ट कर जानकारी दी कि अवगत कराना चाहता हूं कि कुछ कारणवश शुक्रवार को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बरेली में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कार्यक्रम स्थगित किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।