बरेली के लूथरा प्लाजा मे लगी भीषण आग, रस्सी के सहारे रेस्टोरेंट्स से निकाले गए लोग

बरेली। लूथरा प्लाजा मे मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। पहले धुआं उठा फिर आग तेज हो गई। घटना के समय प्लाजा मे काफी लोग थे। इससे चीख पुकार मच गई। लोग किसी तरह प्लाजा से निकलने की जुगत मे लग गए। लेकिन सफल नही हो पा रहे थे। आग की खबर से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन मे फायर बिग्रेड गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे के की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट में कई लोग फंसे रहे, जिन्हे रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार शहर के डीडीपुरम के लूथरा प्लाजा मे मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग गई। लूथरा प्लाजा के रेस्टारेंट मे जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। पार्टी में करीब 50 लोग शामिल थे। पार्टी के दौरान ही अचानक टावर मे आग लग गई। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया और आग फैलती चली गई। बिल्डिंग मे आग देखकर आसपास के लोगों में भी भगदड़ मच गई। आग बुझाने को लेकर आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इस दौरान प्रेमनगर पुलिस ने आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल की ओर आने-जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सकता। घटना के दौरान रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों की माने तो इस बिल्डिंग मे हुक्का बार भी चलता है। जिसमें शहर के तमाम बड़े लोगों के बच्चे वहां पर हुक्का पीने के लिए पहुंचते है। जिस समय आग लगी उस वक्त भी यहां पर कई बच्चे हुक्का बार मे मौजूद थे। मगर उन्हें भी किसी तरह से पुलिस विभाग की टीम ने बचा लिया। बिल्डिंग की दीवार से होकर ही पीएनजी गैस की लाइन जा रही है। सभी लोगों की सूझबूझ से सबसे पहले उन्होंने पीएनजी की सप्लाई बंद की। जिससे गैस उस आग को न पकड़ ले। इससे एक और बड़ा हादसा होने से बच गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।